फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में दो घटनाओं में गिरने से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के मलोह और चांगर में दो महिलाओं की गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उनका यहां के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मलोह के लाग गांव निवासी महिला कनौरी देवी (58) अपने रिश्तेदार के यहां भनवाड़ पंचायत में शोक जताने गई हुई थी। लेकिन, रास्ते में वह पगडंडी पर अपने नियंत्रण खो बैठी और गिर गई। जिसके कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई। जब कुछ ग्रामीणों ने वहां से गुजरते समय कनौरी देवी को अचेत अवस्था में देखा तो उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया प्रशासन की ओर से महिला के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है। दूसरी घटना यहां नगर परिषद के चांगर के निकट हुई। यहां पर 70 वर्षीय एक महिला मडी देवी अपने घर के आंगन में सोमवार देर शाम को लहूलुहान अवस्था में मिली। जब उसे कुछ लोगों ने अचेत अवस्था में देखा तो बीएसएल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पाया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। वह उसे यहां के नागरिक अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पर्स भी पास ही गिरा मिला। जिससे लगता था कि वह बाजार की ओर जा रही थी। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनाओं में महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर उनका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें