फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ सोलन निवासी दो युवक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नशे का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस सजग है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान सोमवार देर शाम कार सवार सोलन निवासी दो युवकों से 36 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस टीम का दल मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल के नेतृत्व में पुंघ बैरियर पर मौजूद था। इस दौरान पुलिस दल ने मंडी की ओर से आ रही कार (एचपी64बी/9997) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान कार दो युवकों से 36 ग्राम चरस बरामद की गई। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की शिनाख्त माहुल गुप्ता (28) निवासी लक्कड़ बाजार, सोलन और मेहुल गुप्ता (26) निवासी सोलन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें