फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार कार की टक्कर में युवक-युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल जलाशय के किनारे एक तेजरफ्तार कार की टक्कर में युवक और युवती घायल हो गए। हादसे के उपरांत कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल युवक-युवती को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बीएसएल जलाशय के किनारे कार (एचपी33डी-7764) तेजरफ्तार के कारण अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसी दौरान नहर किनारे पाइप पर बैठे युवक-युवती कार की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों की शिनाख्त पूर्ण चंद (22) और शम्मी (18) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां युवती को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें