फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला जा रही निजी बस में बैठे यात्री से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मनाली से शिमला जा रही एक निजी बस में यात्री से पुलिस ने 776 ग्राम चरस बरामद की है। चरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बिलासपुर का निवासी है। सुंदरनगर पुलिस दल ने थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में हाईवे में पुंघ के पास नाका लगा रखा था। मनाली से शिमला जा रही निजी बस को जांच के लिए रोका। चेकिंग में पुलिस ने एक यात्री से 776 ग्राम चरस बरामद की। व्यक्ति की पहचान शशिपाल (52) निवासी छकोह, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें