सरकाघाट (मंडी)। पुलिस ने एक व्यक्ति से 259 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली। पुलिस ने आरोपी की पहचान मुख्तयार के रूप में की है। थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।