फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खात्मे के लिए अभियान चलाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी, सुंदरनगर के तहत आने वाले गांवों में नशे के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही थाना की नशा निवारण समिति वार्ड स्तर पर कमेटियां गठित करके लोगों को जागरूक करेंगी। यह निर्णय रविवार को हुई थाना की नशा निवारण समिति और रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस थाना प्रभारी कमलकांत ने की। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने नशे को जड़ से खत्म करने और सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। यह भी निर्णय लिया है कि वाहन चालकों की मनमर्जी पर शिकंजा कसने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर काम किया जाएगा। प्रथम चरण में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के प्रभारी कमलकांत ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, लापरवाही से वाहन चलाना सहित अन्य यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद भी अगर यातायात नियम तोड़ने पर कोई पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस यातायात नियम तोड़ने पर चालान के लिए नाका लगाते समय रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्यों की भी सेवाएं लेगी। उन्होंने कहा कि थाना के क्षेत्रों में अपराध को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही अवैध शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की पूरी नजर है। उनकी धरपकड़ के लिए शीघ्र ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में नशा निवारण समिति और रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्य जितेंद्र, निर्मल कुमार, बिमल शर्मा, जितेंद्र धीमान, रजनीश कुमार, पार्षद रक्षा, पुष्पा, नीलम पटियाल, यशपाल व अश्वनी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें