फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से अशर्ील हरकतें करने वाले आरोपी प्रवक्ता से पूछताछ बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी प्रवक्ता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां पूछताछ शेष रहने के कारण अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रवक्ता के खिलाफ भादंसं की धारा 354 ए और पोक्सो एक्ट के तहत सुंदरनगर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी प्रवक्ता भूमिगत हो गया था। उसने मंडी स्थित सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। जिस पर अदालत ने सुंदरनगर पुलिस को नोटिस जारी कर सोमवार 21 अगस्त को इस मामले में जवाब तलब किया था। जहां सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के अदालत परिसर में ही हिरासत में ले लिया था। जिसके उपरांत उसे मंगलवार को सुंदरनगर स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शाम तीन बजे पेश किया गया। जहां पुलिस पूछताछ शेष रहने के कारण अदालत ने आरोपी प्रवक्ता को एक दिन के और रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने प्रवक्ता के रिमांड की पुष्टि करते हुए बताया आरोपी को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें