फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंगरेहड़ में ढांक से गिर कर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंगरेहड़ में ढांक में गिर कर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा बाजार से सटी पंचायत टिक्करी मुशैहरा के चंगरेहड गांव के बैदनी नाला में ढांक से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस केस की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार टिक्करी मुशैहरा के टिक्करी गांव का संजय कुमार (40) पुत्र प्रभु राम वीरवार को बैदनी नाला के समीप ढांक से गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गलू पंचायत प्रधान नत्थू राम ने रात को हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें