बालीचौकी/मंडी। पुलिस थाना औट में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर चार लोगों पर छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला शिकायतकर्ता ने कहा है कि जब वह किसी काम से घर लौट रही थी तो चार लोगों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, मुख्य आरक्षी योगिंद्र पाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।