फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में बकरियां चराने गई दसवीं कक्षा की छात्रा से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के तहत एक जंगल में बकरियां चराने गई दसवीं कक्षा की एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पेशे से टैक्सी चालक बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा क्षेत्र के जंगल में भेड़ बकरियां चराने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और छात्रा के साथ दुराचार कर दिया। यह घटना वीरवार शाम करीब पांच बजे की है। घटना की जानकारी शाम को लड़की ने अपने घरवालों को दी। शुक्रवार सुबह लड़की की मां लड़की को लेकर पुलिस थाना पहुंची और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर में दबिश दी। वहीं लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच थाना प्रभारी सूरम सिंह कर रहे हैं। उधर, डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है तथा पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें