जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेरी लांगणा पंचायत के चिमहणू गांव से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान जाहिर नहीं की है। अब तक इस चोरी में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक वह मुख्य सरगना के काफी निकट है और जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा। फरवरी माह में चिमहणू गांव में चोरों ने एक घर की खिड़की की ग्रिल काटकर करीब चार लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया था। उधर, डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।