फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट के बाड़ी में दो स्कूल बसों में टक्कर, बच्चे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के बाड़ी के पास दो स्कूल बसों में आमने सामने टक्कर हो गई। बसें बच्चों को स्कूल ले जा रही थीं। किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। स्कूल पहुंचने में बच्चों को देरी हो गई। दुर्घटना के बाद सूरजपुर-बाड़ी-सरोली-सैण सड़क करीब दो घंटे बंद रही। इससे सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों, स्कूली बच्चों व आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी। बंद सड़क के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं जा सके। शनिवार सुबह 8:30 बजे बाड़ी के पास लार्ड्स कान्वेंट स्कूल और सरकाघाट पब्लिक स्कूल की बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। स्कूल बसों में बच्चे होने के बाद भी किसी को चोट नहीं आई। टक्कर होने के बाद दोनों स्कूल बसों के चालकों में आपस में बहस होने लगी। इस बीच स्कूल प्रबंधन को घटनास्थल पर बुला लिया, जिसके कारण करीब 2 घंटों तक सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध रही। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता करवाया। सड़क करीब 10:30 पर बहाल हुई। उधर, डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों वाहन मालिकों का आपस में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें