फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों के एटीएम से चोरों ने उड़ाए 2 लाख 16 हजार

विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर निवासी कुलदीप चंद के खाते से धोखे से कार्ड बदलकर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने धारा 31/18 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर निवासी कुलदीप चंद ने गत रोज अपने पौत्र को एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेजा था। उनका पोते पुलकित सेंट्रल बैंक की ब्रांच के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया। लेकिन, एटीएम से पैसे नहीं निकले। इस दौरान एक अनजान व्यक्ति अंदर आया और उसने चेक करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में पैसे न निकलने पर पुलकित ने अपने दादा को कार्ड वापस कर दिया और कहा कि पैसे नहीं निकले। लेकिन, जब उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया तो उन्होंने अपने पोते को फिर पूछा कि यह पैसे कैसे निकल रहे हैं तो पोते ने सारी बात उन्हें सुनाई, इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज करवाया। उसके खाते से लगभग 1 लाख 50 हजार की राशी निकाल ली गई है। पैसे निकालने वालों के फोटो सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उधर, जोगिंद्रनगर के भराड़ू के पेटू गांव के हेम सिंह भी इसी तरह से वारदात का शिकार हुए। हेमसिंह के खाते से भी 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। एक अन्य मामले में टोभड़ी गांव निवासी किनौरा राम के बैंक खाते से भी 30 हजार की राशि निकालने के तहकीकात भी पुलिस कर रही है। पुलिस उपनिरीक्षक केहर सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें