फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाप-बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-पठानकोट पर पाखरी नौ मील के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के साथ एक कार के टकराने से कार सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पधर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक चंद पुत्र नाग राम निवासी कुलंदर द्रंग ने नौ मील पाखरी के पास ट्रक खड़ा किया था और वह इसमें सो गया था। जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि मंडी की ओर से आ रही कार सीएच 03 सी 0219 अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। उसने पुलिस और 108 को सूचित किया। इसके बाद कार सवार घायल अर्जुन सिंह पुत्र जगदीश चंद और जगदीश चंद पुत्र भागी राम दोनों बाप बेटे निवासी समखेतर जोगिंद्रनगर को कार से निकालकर 108 के माध्यम से मंडी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है और अब दोनों खतरे से बाहर हैं। पधर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें