फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खणी में ढांक से गिर कर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खणी के धबेहड़ में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गीता देवी (38) पत्नी कर्म सिंह घास काटने के लिए सोमवार को चेतथगढ़ नामक स्थान पर गई थी। लेकिन, देर शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने गीता देवी की रात को जगह जगह तलाश की लेकिन, उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। वहीं सुबह ही ग्रामीण गीता देवी की तलाश में जुटे तो फाहरकोट नामक स्थान पर खड्ड में महिला मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना की सूचना बालीचौकी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को भेज दिया है। तहसीलदार बालीचौकी अनिल कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें