फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार की कड़ियां बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पनारसा रेंज में महिंद्रा पिकअप जीप से देवदार की दो लाख की 66 कड़ियां बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक अन्य कार और मौके से भागे दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। इनमें से एक आरोपी पिकअप जीप को चला रहा था, जबकि दूसरा आरोपी लाल रंग की कार को चला रहा था। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक पावर चेन मशीन भी बरामद की गई है। इसका प्रयोग पेड़ों को काटने में किया गया है। विभाग की टीम को देखते ही पिकअप चालक ने लाल रंग की कार में बैठे आरोपी को इशारा किया और उसने कार को दूर से ही मोड़कर भगाकर ले गया, जबकि पिकअप जीप में बैठा आरोपी चालक जीप को मौके पर छोड़कर भाग गया था। पुुलिस ने दोनों आरोपियों इंद्र सिंह गांव रोपा और ढाबे राम गांव रोपा को कस्टडी में ले लिया है। दोनों को मौके पर ले जाकर जहां से पेड़ कटे थे उन पेड़ों की भी शिनाख्त की गई है। उधर, डीएफओ मंडी एसएस कश्यप ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें