पुलघराट के पास व्यक्ति से चिट्टा बरामद
मंडी। एसआईयू टीम ने एएसआई शेर सिंह की अगवाई में पुलघराट के पास मंगलवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 22.84 चिट्टा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान कुंदन गांव शिकावरी, सराज के रूप में हुई है। चिट्टे की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। कहा कि जनवरी से अब तक पुलिस ने नारकोटिक्स के 53 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 13 किलो चरस, 308 ग्राम हेरोइन और 70 ग्राम स्मैक बरामद की है। उन्होंने बताया इन मामलों में अब तक पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो