बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील के तहत गांव कालोनी ढलवान में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी धलवान की अंजना कुमारी (29) पत्नी सुनील कुमार ने 9 दिसंबर को जहर खा लिया था। सोमवार को 4 बजे उसकी आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। बताया जा रहा था कि अंजना कुमारी मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। उसने 9 दिसंबर को जब जहर खाया तो उस समय उसकी सात साल की बेटी उसके पास थी। जब उसे उल्टियां शुरू हुईं तो उसकी बेटी ने अपनी दादी को फोन पर इसकी जानकारी दी। परिजनों ने महिला को पहले बलद्वाड़ा अस्पताल लाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। यहां उसे आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया, जहां सोमवार को 4 बजे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी हटली लाल सिंह ने कहा कि मामले में पूरी छानबीन की जा रही है।
000