फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी स्कूल में चोरी, गैस सिलिंडर, चूल्हे उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला बस्सी में चोरों ने गैस सिलिंडर और चूल्हे चुरा लिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजकीय माध्यमिक पाठशाला और प्राथमिक स्कूल बस्सी में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी का पता सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग स्थानीय लोगों को लगा। उन्होंने केंद्रीय स्कूल की सीएचटी शीला देवी तथा एसएमसी प्रधान को घटना के बारे में बताया। सीएचटी ने खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी खंड भांबला, माध्यमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक सहित स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन देवी को चोरी बाबत बताया। पंचायत प्रधान सुमन देवी ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। कहा कि यह घटना पहली नहीं है, बल्कि इस स्कूल में चोरी की तीसरी घटना है। लोगों ने पुलिस से गुजारिश की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी लाल सिंह ने कहा कि दोनों पाठशालाओं से गैस सिलिंडर तथा चूल्हे की चोरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें