जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप एक स्कूटी बस से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया। दंपती को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां रेलवे चौक पर आभूषण विक्रेता जलपेहड़ निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी लता देवी के साथ घर से बाजार की ओर जा रहे थे कि रेलवे फाटक के समीप अचानक परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गए। इस कारण उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों को टांडा रेफर कर दिया है। ब्यूरो