सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुंघ के पास पहाड़ी से टकराई कार में घायल हुए व्यक्ति ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। शनिवार को सुंदरनगर के पुंघ के पास पहाड़ी से कार टकरा गई थी। इस हादसे में कार में सवार मोहन निवासी शमशी, जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया था। रविवार देर शाम उसकी पीजीआई में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी गुरबचन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।