फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद के चलते महिला की डंडों से पिटाई

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। पटड़ीघाट के गांव गोभरता में एक महिला को उसके देवर और देवरानी ने जमीन विवाद को लेकर पीट डाला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोभरता की महिला उर्मिला देवी पत्नी भीम चंद (45) का वीरवार शाम को उसके देवर और देवरानी के साथ जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला के देवर लीलाधर व देवरानी रेवती देवी ने उसे डंडों के साथ पीट दिया। मारपीट में वह घायल हो गई। पहले उसे पीएचसी रिवालसर में दाखिल किया गया लेकिन, गंभीर चोटों के कारण उसे मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि हटली चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें