फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबाही मंदिर माथा टेकने गई नाबालिग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। अपनी बहन के साथ माता नबाही देवी मंदिर में गई एक नाबालिग को उसका फेसबुक पर बना दोस्त भगा कर ले गया है। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला सरकाघाट के साथ भरेडी का है। बुधवार को पिता की ओर से इसकी शिकायत भोरंज पुलिस थाना में करवाई , जहां से मामला सरकाघाट पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दो नाबालिग बेटियां नबाही माता मंदिर गई थीं। यहां से एक बेटी अपने किसी फेसबुक दोस्त के साथ कहीं चली गई और अब तक घर नहीं लौटी है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। हर जगह तलाश करने पर पता चला कि पड़ोस का एक युवक भी घर से लापता है। इसलिए उसे शक है कि शायद यही लड़का उसकी बेटी को बहलाकर कहीं भगाकर ले गया है। उधर, सरकाघाट के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही नाबालिग को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें