फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की चोरी की हुई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की बीएसएल कालोनी से 11 अगस्त को चोरी आल्टो कार को पुलिस ने पंजाब के नवांशहर से बरामद करने में सफलता हासिल की है। लेकिन, कार चोरी का आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बीएसएल परियोजना में कार्यरत कर्मचारी संजीव कुमार की आल्टो कार उसके सरकारी आवास के बाहर से गत माह 11 अगस्त को चोरी ही गई थी। जिसकी प्राथमिकी उसने बीएसएल कालोनी थाने में दर्ज करवाई थी। इस बीच किसी सूत्र से पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी की गई कार नवांशहर में है। जिस पर पुलिस दल ने आईओ विनोद शर्मा की अगुवाई में कार को नवांशहर से बरामद कर सुंदरनगर पहुंचाया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कार चोरी के आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें