फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरोल में ढांक से गिरा व्यक्ति मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। सराज क्षेत्र की जरोल पंचायत में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को डोला राम (35) पुत्र दौलत राम निवासी गांव खमनैश डाकघर जरोल लंबाथाच के समीप देवता की धाम खाकर घर लौट रहा था। घर के समीप रास्ते में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा। जब वह सुबह तक घर नहीं तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। परिजनों को घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में डोला राम दिखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंडी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी करसोग राम करण राणा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें