फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादी वर्दी में चरस तस्करों को पकड़ने पहुंचे थे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
मंडी/जंजैहली। चार किलो चरस के साथ धरे गए तस्कर का दूसरा साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। संभावित ठिकानों पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं पुलिस टीम के साथ झगड़ा करने वालों में से भी कोई गिरफ्तार नहीं हो सका है। उधर, पुलिस प्रशासन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही से इनकार कर रहा है। गोपनीयता का हवाला देते हुए पुलिस अफसरों का तर्क है कि वीरवार को पुलिस चरस तस्करों को दबोचने के लिए सिविल ड्रेस में बिना हथियारों के गई थी ताकि, शातिरों को नशे के सामान के साथ धरा जा सके और पुलिस को मिली गुप्त सूचना लीक न हो। लेकिन, वहां के ग्रामीण इसी से धोखा खा गए और हथियारों के दम पर एक आरोपी को छुड़ा कर ले गए। वीरवार को पुलिस ने चार किलोग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब चार किलोग्राम चरस बरामद की थी। लेकिन, पकड़े आरोपियों में लेद राम को कुछ ग्रामीण कृषि उपकरण और हथियारों के दम पर छुड़ा कर ले गए। पुलिस ने एक महिला समेत अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। दूसरा आरोपी ताराचंद पुलिस की गिरफ्त में है। गोर हो कि इतनी मात्रा में चरस का पकड़ा जाना इस साल का अब तक का सबसे बड़ा मामला है। जबकि पुलिस ने इसी वर्ष मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 76 मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि 103 गिरफ्तारियां हुई हैं। उधर, एसपी गुरदेव चंद ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सतर्क है। पूरे मनोबल के साथ नशा माफिया पर शिकंजा कस रही है। यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें