फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालपा देवी मंदिर में ताला तोड़ चोरों ने मां का हार चुराया

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। कमरूघाटी स्थित जालपा देवी मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और माता के गले में सजे हार को सोने का समझकर उड़ा लिया है। वारदात को अंजाम देने के लिए शातिर अपने वाहन में आए थे। मंदिर में चोरी करने के बाद शातिरों ने मंदिर परिसर स्थित एक दुकान से नकदी और दुकान का सामान भी चुराया। दुकान के समीप एक कार से चोरों ने पेट्रोल निकाला और अपने वाहन में भरकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मंदिर कमेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात कुछ चोर सरोआ स्थित माता जालपा के मंदिर में घुस गए। जब चोर मंदिर में घुसे तो उस समय चौकीदार सराय की नीचे की मंजिल में सो रहा था। रात को मौसम खराब होने और हवा चलने से चोरों के मंदिर में घुसने का पता नहीं चल पाया। चोरों ने पहले तो मंदिर के मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर माता के गले में लगाया गया सोने के रंग का हार चुरा लिया। इसके बाद चोरों ने मंदिर के साथ की दुकान में सेंध लगाई और वहां से करीब एक हजार की नकदी और दुकान का सामान चुरा लिया। चोरों ने दुकान के साथ एक सेब ठेकेदार की कार की पाइप खोली और उससे पेट्रोल निकाल लिया। जिसके बाद चोरों ने दुकान से टॉफी के डिब्बे चुराए और इन्हें खाली कर इनमें कार से निकाला पेट्रोल भर दिया। जिसके करीब 6 मीटर दूर चोरों ने इन डिब्बों से अपने वाहन में पेट्रोल भरकर खाली डिब्बों को वहां फेंक दिया। चोरों ने दुकानदार प्रकाश चंद का जैकेट भी उड़ाया था। जिसे खाली डिब्बों के पास बरामद किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान बिंदर ठाकुर ने इस संबंध में गोहर पुलिस थाना जाकर शिकायत दर्ज करवाई। जिसके तुरंत बाद थाना प्रभारी गोहर मनोज कुमार अपनी टीम के साथ सरोआ जालपा मंदिर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर में माता की मूर्ति से गायब एक चांदी की आंख को बरामद कर लिया। पुलिस ने चौकीदार और मंदिर कमेटी के प्रधान तथा दुकानदार के बयान दर्ज कर दिए हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मंदिर कमेटी को जल्द मंदिर में सीसीटीवी लगाने और एक और चौकीदार की भर्ती करने का सुझाव दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों का जल्द सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें