फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननसाई में बालक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र के ननसाई गांव के आशीष कुमार (15) पुत्र हरनाम सिंह की ब्यास नदी में डूबने से मौत गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब दो बजे वह अपने दोस्त के साथ ब्यास नदी के पास बकरियां चरा रहा था कि अचानक उसका पांव फिसला और वह ब्यास में गिर गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह उसे नहीं बचा सके। दोस्तों की चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पर आईपीएच विभाग में कार्यरत घमंडा राम तुंरत नदी में कूद पड़ा और उसने उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इस घटना की सूचना परिवार वालों व पुलिस थाना धर्मपुर को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट अस्पताल भेज दिया है। मृतक का पिता हरनाम सिंह एक मजदूर है। इस घटना से दिवाली के मौके पर क्षेत्र में मातम छा गया है। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने घटना की इसकी पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार फौरी राहत दी गई है। सिधपुर पंचायत के पूर्व प्रधान गंगा राम ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें