फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में जनरेटर के करंट से कटड़ा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की सौल खड्ड में पेयजल लाइन की मरम्मत में लगे 18 वर्षीय युवक की जनरेटर के करंट की जद में आने से मौत हो गई है। सलापड़ पुलिस के अनुसार जम्मू कश्मीर के कटड़ा के जिला रियासी के पांच मजदूर 29 अप्रैल से सौल खड्ड में ठेकेदार की ओर से पेयजल लाइन की मरम्मत में लगे थे। जब लेबर पाइप लाइन मरम्मत के कार्य में जुटी थी तो लाल सिंह पुत्र शेर सिंह ने जनरेटर जैसे ही स्टार्ट किया तो वह करंट की चपेट में आ गया। जनरेटर एकाएक बंद होने के बाद अन्य मजदूरों ने उसे देखा तो बेहोश पड़ा था। दुर्गम क्षेत्र और मोबाइल सिग्नल न होने की सूरत में चारों मजदूरों ने युवक को तीन किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। चौकी प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। शव को कब्जे में लिया और मजदूरों के बयान कलमबद्ध किए। शव का पोस्टमार्टम सुंदरनगर अस्पताल में किया। इसके बाद शव मजदूरों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी सलापड़ राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें