जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से 185 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बालकरूपी लिंक रोड के पास नाके पर थी। इस दौरान राजेश कुमार निवासी बालकरूपी, तहसील जोगिंद्रनगर आया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 185 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।