फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सलहार बस्ती के रास्ते में चौंतड़ा पंचायत के चौकीदार का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा(मंडी)। ग्राम पंचायत पस्सल के सेरी कल्चर फार्म के पास पस्सलहार बस्ती के रास्ते में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव चौंतड़ा पंचायत के चौकीदार की बताया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त किशोरी लाल पुत्र काहन सिंह निवासी लोअर चौंतड़ा वार्ड तीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक बुधवार रात को घर नहीं पहुंचा था और सुबह से उसके परिवारजन उसे तलाशने में लगे हुए थे। मौके पर परिजनों को ही उसकी लाश सबसे पहले दिखाई दी है। किशोरी के मुंह से खून भी निकल रहा था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पस्सलहार गांव में कोई व्यक्ति मृत पड़ा हुआ मिला है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कजे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें