फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कैप्टन के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। खड़िहार पंचायत के ठाहरा गांव में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कैप्टन मस्त राम (सेवानिवृत्त) के घर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने कैप्टन के रिहायशी मकान को उस वक्त निशाना बनाया, जब ग्रामीण खेतों में व्यस्त थे और खुद घर का मालिक किसी काम से बाजार गए थे। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हैरत की बात है कि घर में लगे ताले को चाबी से खोला गया है। बताया जा रहा है कि शातिरों ने पूरी रेकी के बाद बड़े सुनियोजित ढंग से चोरी की है। पूर्व सैनिक और पूर्व उपप्रधान मस्त राम ने बताया कि पिछले दिन दोपहर को जब वह लांगणा स्थित हार्डवेयर की दुकान में थे और उनकी पत्नी घास काटने के लिए गई, तब चोरों ने मौके का फायदा का उठाकर मकान के बाहर एक जगह पर रखी चाबी से ताला खोल कर अंदर रखे सोने के जेवरात के दो सेट तथा 80-80 हजार की नकदी चुरा ली। पंचायत प्रधान रानी देवी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों का पता लगा कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पाए। मस्त राम की शिकायत पर डीएसपी मदन कांत शर्मा, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ ठाहरा गांव का दौरा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें