फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली हाइवे पर टैक्सी आपरेटर से लूटपाट, दो शातिर धरे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
मंडी। मनाली हाईवे पर कुछ शातिरों ने अर्की के टैक्सी ऑपरेटर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सड़क किनारे गाड़ी रोककर आराम कर रहे चालक को डंडों से डरा धमकाकर लुटेरे पर्स और मोबाइल छीन ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शातिरों की घेराबंदी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना औट जिला मंडी में शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र मनसा राम निवासी सरी डाकघर घनागुघाट अर्की जिला सोलन की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह टवेरा टैक्सी नंबर एचपी 01ए-3971 को लेकर शिमला से मनाली जा रहा था। रात को जब यह झलोगी पहुंचा तो उसने गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर दी और टैक्सी में ही सो गया। करीब 02.50 बजे रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी टैक्सी के शीशे को खटखटाया। जिस पर वह नींद से उठ गया तो देखा की उसकी टैक्सी के पास तीन व्यक्ति हाथों में डंडे लेकर खड़े थे। शातिरों ने टैक्सी की खिड़की को खोला और उसके साथ मारपीट की तथा इसकी जेब से पर्स निकाल लिया। जिसमें 8000 थे। साथ ही उसका फोन भी ले गए। तभी उसने मनाली की ओर से आ रही कार को रोका जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे, उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास पुत्र प्रकाश चंद और जोनी पुत्र राम लाल दोनों निवासी बंगाला बस्ती भ्यूली पुरानी मंडी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मंडी अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सुंदरनगर में बाइक फूंका, मुकदमा दर्ज
मंडी/ सुंदरनगर। आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने बाइक को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर जिला मंडी में शिकायतकर्ता श्याम लाल पुत्र भजनू राम निवासी साई डाकघर चुगाहन सुंदरनगर ने कहा कि उसने अपना बाइक सुरक्षित खड़ा किया था। रात के समय करीब 2.00 बजे दिनेश कुमार पुत्र शेष राम निवासी चौक डा भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मंडी उसके घर आया और पेट्रोल छिड़क कर मोटरसाइकिल को जला दिया। उधर, एसपी मंडी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला आपसी रंजिश का लगता है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक को आई चोटें
मंडी। थाना पधर के तहत सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार को चोटें आई हैं। थाना पधर जिला मंडी में शिकायतकर्ता कृष्ण चंद पुत्र छाबे राम निवासी हयूंद डाकघर पदवाहन तहसील पधर जिला मंडी ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल नंबर एचपी 76-2212 में मंडी जा रहा था। जब वे मेहड़ के पास पहुंचे तो एक ट्रक मंडी की ओर से तेज रफ्तारी में आया और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसके दोस्त राजेंद्र को चोटें आई है तथा ट्रक चालक ट्रक सहित मौका से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें