फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेर घरवासड़ा पंचायत से महिला और पुरुष तीन दिनों से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की नेर घरवासड़ा पंचायत में दो अलग-अलग मामलों में एक पुरुष और एक महिला के लापता होने का मामला स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों ही मामलों पर परिजनों की ओर से दर्ज की गई शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। लापता महिला और पुरुष के दो-दो मासूम बच्चे भी हैं, जो अपने माता और पिता के लापता होने पर बेहद आहत हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को नेर गांव की विवाहित महिला मीना देवी (23) अपने काम पर निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। मीना देवी का एक चार वर्षीय बेटा और तीन वर्षीय बेटी है। पति विवेक कुमार ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। दूसरे मामले में पुलिस चौकी बस्सी के अधीन आने वाले भलेंद्रा गांव से नागेश कुमार (28) भी तीन फरवरी से लापता बताया जा रहा है। पत्नी सुमना देवी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार नागेश का एक 6 साल का एक बेटा और तीन साल की बेटी है। यह भी बीते तीन दिनों से लापता बताया जा रहा है। स्थानीय थाने के प्रभारी संदीप शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस की जांच शुरू है। लापता महिला और पुरुष के फोटो अन्य पुलिस थानों में प्रेषित किए गए हैं। पुलिस जल्द ही मामले को सुलझा लेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें