सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के बटबाड़ा क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ गालीगलौज और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडी निवासी महिला ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मस्त राम देर शाम उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और उसने उसके साथ गालीगलौज किया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 451, 504 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।