फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के क्वार्टर से चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। प्रदेश के कई जिलों में कार और बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को मंगलवार को पुलिस चंडीगढ़ के खरड़ स्थित उसके क्वार्टर ले गई। आरोपी ने हटली पुलिस को बताया कि चोरी की बाइकों के सामान की अदला-बदली की है। हटली पुलिस मुख्य आरक्षी विपिन कुमार के साथ गए सुरेंद्र कुमार, धनी राम ने आरोपी के क्वार्टर के साथ स्टोर से बाइक की तेल की टंकी और अन्य सामान बरामद किया। दोनों बाइक पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिए हैं। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। चोर से सात बाइक और एक कार बरामद की गई है। चौकी प्रभारी हटली लाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें