फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के होटल में पुलिस की दबिश, 10,260 नकदी के साथ सात जुआरी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर पुलिस ने शहर के बीचों बीच स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान सात जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। मौके से 10,260 की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ मंडी सदर सुनील कुमार ने की है। सभी व्यक्ति शहर मंडी के नजदीकी क्षेत्र से संबंधित हैं। सूचना मिली थी शहर के बीचों बीच आर्यन बंगलो होटल में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने दबिश दी और 7 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जुआरियों से दो डाइस तथा 10,260 रुपये बरामद हुए हैं। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने देर रात जुआरियों को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें