जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की धार्मिक स्थली मच्छयाल में पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से लगभग 772 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मच्छयाल में पुलिस का दल गश्त पर मौजूद था। तभी इस दौरान आरोपी केसर सिंह निवासी चलाहरग वहां से निकला। पुलिस को देखकर वह डर गया। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 772 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव चंद ने की है।