फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुए 40 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति सरकाघाट में एक आभूषणों के व्यवसायी के पास काम करता था। उसकी पहचान दतवाड़ संधोल निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय अपने कमरे की सीढ़ियों से उतर रहा था तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। इस दौरान उसे सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल सिविल अस्पताल सरकाघाट लाया गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें