फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में जयदेवी क्षेत्र के युवक की मौत पर मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। 24 वर्षीय युवक की रोहतांग में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शव को लावारिस करार देकर जलाने पर भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने मंडी शहर में जमकर हंगामा किया। रोते बिखलते मृतक युवक के परिजनों ने सेरी मंच से एसपी ऑफिस तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। मृतक युवक की मां कृष्णा देवी को बिलखते देखकर हर किसी की दिल पसीज गया। मां की जुबां पर यही शब्द थे कि मेरे लाल को लावारिस बनाकर जला दिया। मुझे बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। इसके बाद परिजनों ने एसपी मंडी अशोक कुमार से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। युवक की माता कृष्णा देवी ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि वे 17 अक्तूबर को बेटे गोपाल शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने बीएसएल कॉलोनी थाना गए। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 19 अक्तूबर को दोबारा थाने गए। हैरानी की बात यह है कि तब तक भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बार बार आग्रह करने के बाद 22 अक्तूबर को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। युवक की बहन सोनिया ने बताया कि 18 अक्तूबर को मनाली पुलिस ने सभी थानों को ब्यास कुंड के समीप शव मिलने की सूचना जारी कर दी थी। इसके लिए बाकायदा ई मेल जारी की गई थी। लेकिन, कॉलोनी पुलिस ने परिजनों को इसकी कोई सूचना नहीं दी। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में देरी पर रोष
जयदेवी क्षेत्र के निवासी गोपाल शर्मा उर्फ विक्की 15 अक्तूबर को अपने दो दोस्तों के साथ मनाली गया था। जहां 18 अक्तूबर को रोहतांग के व्यास कुंड के पास रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी लाश मिली। गोपाल के लापता होने पर परिवार के लोग बीएसएल थाना में 17 और 19 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए। लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसी दौरान 18 अक्तूबर को मनाली पुलिस ने प्रदेश के सभी थानों को रोहतांग के व्यास कुंड में एक युवक की लाश मिलने की सूचना दी। जिसके बारे में भी बीएसएल पुलिस ने परिजनों को सूचित नहीं किया। जिसके बाद 72 घंटों तक लाश की शिनाख्त न होने पर मनाली पुलिस ने शव को लावारिस करार दे जला दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसएल पुलिस ने 22 अक्तूबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। इस दौरान पुलिस में कार्यरत रिश्तेदार के माध्यम से जब परिजनों ने दो दिन पहले उसके मोबाइल की लोकेशन पता कराई तो वह मनाली में मिली। मनाली जाकर जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला की 18 अक्तूबर को मिली लाश गोपाल की थी। जिसके मिलने की सूचना 18 अक्तूबर को सभी थानों को दी गई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें