जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की हारगुनैन ग्राम पंचायत के अवेयर गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़ कर लगभग 2 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अजय कुमार ने पुलिस बयान में कहा कि बुधवार रात को जब वह मकान की ऊपरी मंजिल में सोया था तो चोरों ने नीचे की मंजिल का ताला तोड़ा और संदूक में रखे सोने के झूमर, नथ, मंगलसूत्र, 2 अंगुठियां सहित चांदी की पायल, चांदी के कडू सहित मंगलसूत्र चुरा लिए। उसी दिन चोरों ने गांव के ज्ञान सिंह के मकान का भी ताला तोड़ा लेकिन, वहां उनको कुछ हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।