रोहानगलू में खाई में गिरी कार, 3 जख्मी
गोहर (मंडी)।
डडौर तत्तापानी सड़क पर रोहानगूल के समीप एक कार के गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक समेत 3 लोग जख्मी हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी रोहांडा अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में जय सिंह, पवन और टेक चंद निवासी कोटली संदोह बताए जा रहे हैं। एसपी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। रोहांडा पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि सोमवार शाम करीब 3 बजे चैलचौक से रोहांडा की ओर आ रही एक कार नंबर एचपी 33 सी 1184 अचानक रोहानगलू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां लोगों ने खाई में गिरे घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।