फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में सड़क हादसों में दो घायल

विज्ञापन
kkk - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही एक वैन हराबाग के निकट तेज रफ्तारी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढलान में लुढ़क गई। इस हादसे में वैन में सवार सुरेश कुमार निवासी जोगिंद्रनगर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे घर भेज दिया है। सुंदरनगर पुलिस थाना में इस हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरा हादसा बीएसएल थाने के तहत निहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत करसोग मार्ग पर पंडार के निकट हुआ। यहां अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से लुढ़क कर नीचे खेत में उतर जाने से पलट गई। हादसे में कार सवार सरकाघाट के मंगलेड़ गांव निवासी रणवीर सिंह घायल हो गया। जबकि दो अन्य लोगों को मामूली खरोचें आई हैं। निहरी पुलिस चौकी प्रभारी पुष्प देव ने बताया कि घायलों को रोहांड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें