फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर में व्यक्ति ने बीयर की बोतल में जहर मिलाकर निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के सरकीधार गांव के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है व्यक्ति ने वीरवार दोपहर बाद जहरीला पदार्थ बीयर की बोतल में मिलाकर पी लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन जुटी है। हालांकि, अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारण पुख्ता हो सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकीधार निवासी राजेंद्र प्रसाद (35) पुत्र रंचु राम ने वीरवार दोपहर को बाजार की किसी दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदा। इसके बाद उसने बीयर की बोतल में जहर डालकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद वह एक निजी क्लीनिक में पहुंच गया। यहां पर उसने डाक्टर को सारी बात बताई। जिस पर डाक्टर ने उसे सरकारी अस्पताल में जाने की सलाह दी। राजेंद्र ने फिर अपने दोस्त को सूचित किया। उसके दोस्त ने तुरंत मौके पर पहुंच कर उसे अपनी गाड़ी से रिवालसर पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचित कर दिया। सीएचसी रिवालसर में तैनात डाक्टरों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे प्रथम उपचार देकर जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। राजेंद्र का दोस्त उसे लेकर मंडी अस्पताल पहुंच गया। इतने में राजेंद्र के परिजन और पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उपचार के दौरान ही राजेंद्र ने मंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने जहर क्यों खाया था। क्षेत्र में मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा है। मामले की जांच कर रहे रिवालसर पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी जगदीश चंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें