फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुनाग में चोरी में नाकाम रहने पर शातिरों ने आग के हवाले किया टैंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। उपमंडल के थुनाग बाजार में टैंपो चुराने में नाकाम रहने पर शातिरों ने टैंपो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना में टैंपो मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी का प्रयास करने वाले शातिर टैंपो को थुनाग बाजार से महज 30 मीटर आगे ही ले जा सके। जहां पर टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। जिसके बाद शातिर टैंपो को आग के हवाले कर वहां से फरार हो गए। घटनास्थल से सटे घरों के बाशिंदों ने घटना के बारे में टैंपो मालिक का सूचित किया। पुलिस को दी शिकायत में टैंपो मालिक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बुधवार रात थुनाग बाजार में टैंपो पार्क किया था। रात को लगभग डेढ़ बजे के करीब उनके पड़ोसी ने उन्हें घटना की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो टैंपो में आग भड़की हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नरेंद्र ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे जंजैहली चौकी प्रभारी गोपाल ठाकुर ने कहा कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पुलिस गश्त न होने से थुनाग बाजार में चोरों के हौसले बुलंद
जंजैहली (मंडी)। थुनाग बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी गाड़ियों के शीशे तोड़ने और चोरियों के मामले यहां पर सामने आ चुके हैं। दो माह पहले यहां पर शातिरों ने दुकान के शटर तोड़ कर मोबाइल फोन पर भी हाथ साफ किए थे। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है ताकि, यहां पर इस तरह की घटनाएं पेश न आएं।
विज्ञापन

थुनाग व्यापार मंडल के प्रधान शेर सिंह, महासचिव जयराम और प्रेस सचिव गगन, पंचायत प्रधान नीलमा ठाकुर, उपप्रधान खेम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य पीतांबर ठाकुर, शिवदयाल, प्रेम सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य खेम दासी, चमन लाल ने बताया कि थुनाग बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। बाजार मेें दुकान के शटर तोड़ कर मोबाइल चोरी का मामला भी दो माह पहले सामने आया था। यहां पर शातिरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि बाजार में जल्द ही गश्त पर जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें