फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डडौर के समीप फोरलेन पर खड़ी कार को टक्कर मार कर भागे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के बल्ह क्षेत्र के तहत डडौर-नागचला फोरलेन पर रविवार को एक पजैरो गाड़ी के चालक ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पजैरो स्पोर्ट्स जीप चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर की ओर से मंडी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही थी। जैसे ही गांव चलखा के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी सेंट्रो कार से जा टकराई। इससे सेंट्रो कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कुछ मिनट पहले ही कार मालिक गोपाल सिंह अपनी कार को सड़क किनारे खड़े कर अपने खेतों में काम करने चले गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पजैरो गाड़ी इतनी तेज रफ्तार से आई कि खड़ी कार को 100 मीटर तक घसीटती चली गई और डिवाइडर को पार कर फोरलेन के दूसरी ओर सड़क पर जा पहुंची। इससे पजैरो में सवार दो लोगों को हलकी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी बल्ह संजीव सूद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तेज रफ्तार पजैरो ने फोरलेन पर गांव चलखा के पास सड़क किनारे खड़ी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी और वहां से अपनी पजैरो को छोड़ भाग गए हैं। गाड़ियों को कब्जे में लेकर तेज रफ्तार पजैरो के फरार चालक पर मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें