मंडी। पुलिस थाना सदर में राज कुमार पुत्र ओली राम निवासी कटेरी डाकघर खोलानाला, बालीचौकी ने मामला दर्ज करवाया है। उसने शिकायत में बताया कि 20 मार्च को जब वह पंडोह के पास था तो एक कार आई और राज कुमार को टक्कर मार दी। इससे उस गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।