मंडी। पुलिस थाना सदर मंडी में पुलिस ने एक युवक के पास से 36 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक शेर सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान तलाशी के वक्त प्रणव हाउस नंबर 14/5 पैलेस कालोनी, सदर मंडी के कब्जे से 36 ग्राम चरस बरामद की है। इसकी पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।