फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में इनोवा में सवार दो युवकों से पकड़ी सवा किलो चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल पुलिस ने पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर जोगिंद्रनगर के समीप गदयाड़ा में लगाए नाके के दौरान एक इनोवा गाड़ी से एक किलो 290 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस गाड़ी में सवार दो युवकों से बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इन दोनों युवाओं के खिलाफ गाड़ी की नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस ने मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह के नेतृत्व में नाका लगाया था। इस दौरान जोगिंद्रनगर की ओर से बैजनाथ की तरफ जा रही इनोवा गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान चालक के साथ आगे वाली सीट पर बैठा युवक एकदम से खिड़की खोल कर भागने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में डिक्की में प्लास्टिक के लिफाफे में रखी एक किलो 290 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस के आरोप में दोनों युवकों ऋषि पाल निवासी बाईं अटारियां, कंदरोड़ी तहसील इंदौरा (कांगड़ा) और जोगिंद्र सिंह निवासी नागलियां चक तहसील इंदौरा (कांगड़ा) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने का भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस दल में संजय सिंह और अमर सिंह शामिल थे। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें