फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा में जीप के टायर ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील क्षेत्र में वीरवार रात को चोरों ने बलद्वाड़ा में एक सड़क के किनारे खड़ी जीप के दोनों टायर उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को गांव कारनी के सुरेंद्र सिंह उर्फ काकू ने अपनी जीप को बलद्वाड़ा पुल के पास सड़क किनारे खड़ा कर रखा था। जैसे वह शुक्रवार सुबह अपनी जीप के पास पहुंचे तो देखा कि जीप के पिछले दोनों टायर गायब थे। उन्होंने बताया कि शायद चोरों ने बारिश का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया है। घटना की पुष्टि चौकी प्रभारी लाल सिंह ने करते हुए बताया कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें